राजस्थान की स्थिति, विस्तार और भूगोल | राजस्थान का अक्षांश, देशांतर और सीमा

राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार

राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार

स्थिति ⇒ अक्षांश एवं देशान्तर (Latitude & Longitude)

  • अक्षांश व देशान्तर के अनुसार राज. की स्थिति → उत्तरी-पूर्वी
  • भारत के अनुसार राज. की स्थिति → उत्तरी-पश्चिमी
  • एशिया महाद्वीप के अनुसार राज. की स्थिति → द० प. एशिया

राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार

  • अक्षांश = 23°03' प्र. अ. → 30° 12' उ. अ.
  • स्थान = बोरकुण्ठा → कोणा गांव
  • जिला = बाँसवाड़ा → श्री गंगानगर
  • दूरी = 826 कि. मी उत्तर से दक्षिण
राजस्थान का नक्शा: अक्षांश और देशांतर के अनुसार स्थिति
चित्र: राजस्थान का नक्शा (अक्षांशीय और देशांतरीय स्थिति)

कर्क रेखा

  • अक्षांश = 23°30' उत्तरी अक्षांश (कर्क रेखा)
  • कर्क रेखा की राजस्थान में लंबाई = 26Km (बाँसवाड़ा में 24Km)
  • कर्क रेखा के निकटतम शहर = कुशलगढ़ (बाँसवाड़ा)
  • राजस्थान में कर्क रेखा → डूंगरपुर, बाँसवाड़ा
NOTE: 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा दिन और बाँसवाड़ा में सीधी किरणें पड़ती हैं।

राजस्थान की देशान्तरीय स्थिति

  • देशान्तर = 69°30' → 78°17'
  • स्थान = कटरा → सिलाना
  • जिला = जैसलमेर → धौलपुर
  • दूरी = 869 कि. मी पश्चिम से पूर्व
NOTE: राजस्थान का देशान्तरीय विस्तार 8°47'। मध्य गाँव: लाम्पोलाई (नागौर)।

राजस्थान का विस्तार

1. क्षेत्रफल

  • राजस्थान का क्षेत्रफल: 342,239 km²
NOTE: देश के कुल क्षेत्रफल में राजस्थान का योगदान 10.41% है। यह अस्तित्व 1 नवम्बर 1956 (एकीकरण) से बरकरार है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है।
  • 1 नवम्बर 2000 के M.P. के विघटन के बाद यह सबसे बड़ा राज्य बना।

क्षेत्रफल आधारित डेटा:

  • बड़े जिले: JBBJ (जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर)
  • छोटे जिले: DDDP (धौलपुर, दौसा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़)
NOTE:
  • विश्व के कुल क्षेत्रफल में राजस्थान का योगदान 0.25% है।
  • भारत का योगदान: 2.4%
  • राजस्थान का क्षेत्रफल निम्न देशों के समान है:
    • F: फिनलैण्ड
    • G: जर्मनी
    • P: पौलेण्ड, जापान, नार्वे
  • राजस्थान ब्रिटेन का 2 गुणा, श्रीलंका का 6 गुणा, और इजराइल से 17 गुणा बड़ा है।

2. आकृति

  • राजस्थान की आकृति: विषमकोणीय चतुर्भुज (T. H. हैण्डले के अनुसार)।

प्रमुख जिलों की आकृति:

  • हनुमानगढ़ – कुर्सीनुमा आकृति
  • दौसा – धनुषाकार आकृति
  • चितौड़गढ़ – घोड़े की नाल जैसी आकृति

3. सीमाएं

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा: 1070 km
  • अंतर्राज्यीय सीमा: 4850 km
  • राजस्थान की कुल सीमा: 5920 km

अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ

  • रेखा: सर सिरिल रेडक्लिफ रेखा
  • निर्धारण: 17 अगस्त 1947
  • स्थान: हिन्दुमलकोट (श्री गंगानगर) से शुरू होकर बाखासर/शाहगढ़ (बाड़मेर) तक जाती है।
  • राजस्थान की कुल सीमा में योगदान: 18%
NOTE:
  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर निकटतम जिला मुख्यालय: श्री गंगानगर
  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सर्वाधिक दूरी पर स्थित मुख्यालय: बीकानेर
  • अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित जिला मुख्यालय: धौलपुर

अंतरराज्यीय सीमा

  • लम्बाई: 4850 कि.मी.
  • राज्य: मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब
NOTE:
  • नीम का थाना (सीकर) नया जिला बना।
  • खैरथल तिजारा (अलवर) नया जिला बना।
  • बहरोड़ व कोटपुतली – जयपुर से अलग हुए।

अंतरराज्यीय सीमा की विशेषताएँ:

  • राजस्थान के वो जिले जो दो राज्यों के साथ सीमा बनाते हैं:
    • हनुमानगढ़ = हरियाणा, पंजाब
    • धौलपुर = उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश
    • डीग = हरियाणा, उत्तरप्रदेश
    • बाँसवाड़ा = मध्यप्रदेश, गुजरात
  • कोटा व चित्तौड़गढ़, M.P. के साथ दो बार सीमा बनाते हैं।
  • कोटा: राजस्थान का ऐसा जिला जो एक राज्य (M.P.) के साथ दो बार सीमा बनाता है लेकिन विखंडित नहीं है।
  • चित्तौड़गढ़: M.P. के साथ दो बार सीमा बनाता है लेकिन विखंडित है।
  • भीलवाड़ा: चित्तौड़गढ़ को दो भागों में विभाजित करता है।
  • सर्वाधिक जिलों के साथ सीमा बनाने वाला जिला: जयपुर ग्रामीण (11 जिलों के साथ)
  • सबसे कम जिलों के साथ सीमा बनाने वाले जिले:
    • जयपुर सिटी
    • जोधपुर सिटी

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक की तैयारी के लिए और भी जानकारी

अगर आप राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो हमारी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक गाइड पेज पर जाएं, जहां आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक GK Quiz को चुनौती देने के लिए हमारे GK क्विज़ पेज पर जाएं और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं।

Related Posts

Post a Comment